फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 वर्षीय वृद्ध ने 12 साल की बच्ची से किया रेप, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Wed, 13 Sep 2017 01:20 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
आरोपी वृद्ध - फोटो : mirror
विज्ञापन
ब्रिटेन के ब्रानशोल्मे शहर से एक 71 वर्षीय वृद्ध का हैवानियत भरा कारनामा सामने आया है। यहां आरोपी ने 12 साल की बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर जबरदस्ती की है।
विज्ञापन


मामले में वृद्ध को मासूम से कथित तौर पर रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वृद्ध की इस हरकत का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह पार्क में साइकिल चला रही बच्ची से रेप करते हुए देखा गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी डोरचेस्टर रोड पर एक पार्क की झाड़ियों से अपनी पतलून चढ़ाते हुए निकल रहा है और पीड़ित बच्ची की साइकिल बाहर पड़ी है। 

पढ़ें- सनकी आशिक से प्रेमिका ने किया शादी से इनकार, प्रेमी ने किए चाकू से 15 वार

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवक का कहना है कि झाड़ियों से आरोपी के निकलने के बाद वहां से पीड़ित बच्ची भागते हुए देखी गई है। मामले में पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि कथित तौर पर बच्ची का रेप करने वाला गुनाहगार पेंशनभोगी है। पुलिस ने बताया कि वह 12 साल की लड़की से रेप के आरोपों की जांच कर रहे हैं। साथ ही घटना के सिलसिले में पूछताछ के लिए 71 वर्षीय वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें