फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौलक्खा में परिवार जिंदा जलने से बचा

Wed, 30 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
आधी रात के बाद लगी आग से दस लाख का नुकसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सदर के मोहल्ला नौलक्खा में सोमवार की रात व्यापारी आलोक बंसल का परिवार जिंदा जलने से बाल बाल बचा। उनकी कपड़े की दुकान मकान के ही निचले हिस्से में है। इसमें रात में आग लग गई थे। इत्तेफाक से वे तभी पानी पीने के लिए उठे, तो लपटें उठतीं देख पूरे परिवार सहित बाहर निकल आए। इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई। रसोई में रखा एलपीजी का सिलेंडर भी फट गया। दमकल की गाड़ी को आग पर काबू पाने में तीन घंटे लग गए। आलोक बंसल केघर में ग्राउंड फ्लोर पर दुकान है। इसके ऊपर मकान है। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गहरी नींद मेंसो रहे थे। रात करीब 2.30 बजे दुकान में आग लगी। इसके थोड़ी देर बाद ही वे पानी पीने के लिए उठी। आग की लपटें मकान तक आ रहीं थी। उन्होंने तुरंत पत्नी और दोनों बच्चों को जगाया। सीढ़ी के सहारे चारों लोग नीचे उतर आए। इसके बाद आग फैल गई। दो सिलेंडर में से रसोई से एक निकाल लिया गया। थोड़ी देर बाद दूसरा फट गया।
विज्ञापन

--। टोरंट के खिलाफ प्रदर्शन
आगरा। आलोक बंसल का आरोप है कि उनकी दुकान के बाहर टोरंट पॉवर के जर्जर तार लटक रहे हैं। इनसे में स्पार्किंग हुई जिससे दुकान में आग लगी। उन्होंने टोरंट के खिलाफ थाना सदर में तहरीर दी है। उनके साथ मोहल्ले के लोगों ने थाना पर प्रदर्शन भी किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, टोरंट के पीआरओ भूपेंद्र ने आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि नौलक्खा में टोरंट का नेटवर्क एकदम दुरुस्त है। कंपनी की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मीटर और वायरिंग सुरक्षित है। आग दुकान की इंटरनल वायरिंग से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें