फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के विरोध पर मार डाला

Wed, 30 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
हत्यारोपी उदय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांधला। दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर दयावती की हत्या कर दी गई थी। वारदात में तीन युवक शामिल थे, जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


गत 24 मार्च को खेत पर चारा लेने के लिए गई गांव भारसी निवासी दयावती पत्नी धर्मपाल मुखिया का शव खेत में पड़ा मिला था । परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए हंगामा किया था। कई घंटे तक शव भी नहीं उठने दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम और डॉग स्कवायड की मदद से जांच कराई थी। दयावती के बेटे धर्मेंद्र की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।

मंगलवार को थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी टीम सर्विलांस की मदद से हत्यारे के करीब पहुंची। गांव भारसी निवासी गुड्डू उर्फ उदय सिंह को मंगलवार सुबह एलम तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान गुड्डू ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दुल्हेंडी वाले दिन उसने व उसके दो दोस्तों ने पहले शराब पीकर शाम तक खूब होली खेली। उसके बाद घूमने के लिए खेत की ओर चल दिए। जब वह खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दयावती अकेली खेत पर चारा काट रही है।
विज्ञापन


तीनों ने एक राय होकर बदनीयती के चलते उसको पास के खेत में खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। दयावती ने विरोध किया, तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। मौके से सभी सबूत मिटाने के बाद वह फरार हो गए थे। पुलिस ने गुड्डू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है तथा फरार उसके दोनो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई, फरार दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें