फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: गायब बच्चे की गला रेतकर नृशंस हत्या, चाचा पर लगा आरोप, निर्माणाधीन टैंक से बरामद हुआ शव

Wed, 16 Dec 2020 07:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
वरुण का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन पहले जसराना थाना क्षेत्र से गायब हुआ बच्चे का शव टूंडला के लाइनपार क्षेत्र के एक मकान के निर्माणाधीन टैंक के अंदर पड़ा मिला। बच्चे की गला रेतकर निर्ममतापूर्वक हत्या की गई थी। शव की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंची और वहां छानबीन की। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा गया है। वहीं दो अन्य बच्चों को पुलिस ने बरामद कर मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत कुशियारी निवासी बच्चूपुरी तीन दिन पहले अपनी पत्नी मीना देवी का उपचार कराने के लिए टूंडला आए थे। वह नगला इस्माइल निवासी अपने भाई अमर सिंह के बताए हुए वैध के पास गए। जहां रास्ते में अचानक बाइक खराब हो जाने के कारण वह अपने बच्चों को अपने भाई अमर सिंह के पास छोड़कर वापस गांव चले गए।


अगले दिन जब बच्चू ने अपने बच्चों से बात करना चाही तो उनके भाई अमर सिंह का फोन बंद जा रहा था। इसके बाद वह अपने भाई की तलाश में दो दिन तक गांव से लेकर अन्य कई रिश्तेदारों में भी भटकते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिर में बच्चों की मां मीना देवी ने थाना जसराना पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए अपने तीनों बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना पुलिस लगातार टूंडला पुलिस के संपर्क में बनी हुई थी। बुधवार की शाम अचानक सुराग मिलने पर टूंडला और जसराना पुलिस लाइनपार क्षेत्र के नगला रामकिशन इलाके में पहुंची। जहां पुलिस ने अमर सिंह के मकान में बने टैंक में से 11 वर्षीय वरुण का शव प्राप्त किया। बताया गया है कि उसका गला रेतकर हत्या की गई थी।


पुलिस टीम ने सुरागसी करते हुए आरोपी अमर सिंह को भी नगर के साईं मंदिर के निकट से हिरासत में लिया है। वह एक किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी के पास से 9 वर्षीय अरुण और 14 वर्षीय शिवानी को भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम दोनों बच्चों और आरोपी अमर सिंह को लेकर रवाना हो गई है। जहां मुख्य आरोपी से घटना की जानकारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें