फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जूता कारीगर की गला दबाकर हत्या 

Sat, 17 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहीद नगर का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि 
विज्ञापन
सदर के शहीद नगर में गुरुवार रात को जूता कारीगर नदीम (28) पुत्र इमामुद्दीन की घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी ने पुलिस और परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद नगर निवासी नदीम की शादी पांच साल पहले नई आबादी, पक्की सराय निवासी चांदनी से हुई थी। नदीम के भाई मो. शकील ने बताया कि शादी के बाद से चांदनी अलग रहना चाहती थी। इसलिए उसे पहली मंजिल पर कमरा दे दिया। 10 सितंबर को नदीम के पिता रिश्तेदार के यहां मुंबई गए थे। शकील घर के पास ही दूसरे मकान में रहते हैं। 

गुरुवार रात चांदनी की बहन रिहाना, जीजा यासीन निवासी फतेहपुर सीकरी और मां आए हुए थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे चांदनी ने फोन कर बताया कि पति की मौत हो गई है। घर पहुंचे तो नदीम के नाक और कान से खून निकल रहा था। चेहरा भी काला पड़ा था। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की। इंस्पेक्टर का कहना है कि हत्या में किसी नजदीकी का हाथ होने का शक जताया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें