घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे वह घर से फरह जाने की कहकर निकले थे। उन्हें राजपुर चुंगी स्थित यूनियन बैंक से रुपये भी निकालने थे। वह कार से बैंक आए। डेढ़ लाख रुपये निकालने के बाद गाड़ी में बैठकर बेटे उत्कर्ष को फोन करके बुलाया।
उन्होंने कहा कि वह उसके साथ मथुरा जाएंगे। तभी हरेश के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन पर बात करने के बाद उन्होंने बेटे को कार देकर कहा कि वह प्रतापपुरा पहुंचे। वह परिचित के साथ वहीं पहुंच रहे हैं।
उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हरेश राजपुर चुंगी पर ही उमेश मेडिकल के सामने खड़े होकर मोबाइल पर बात करने लगे। तभी अपाचे बाइक पर दो बदमाश आए। आगे वाला हेलमेट पहने था, जबकि दूसरे ने मंकी कैप लगाए थी। मंकी कैप पहने बदमाश ने हरेश के पेट, सीने और सिर में गोलियां मार दीं। इसके बाद हमलावर शहीद नगर होते हुए भाग निकले।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक हरेश पचौरी के भतीजे राहुल पचौरी ने तहरीर दी है। इसके आधार पर राजपुर चुंगी निवासी भानू प्रताप उर्फ वीपी और गुलमोहर कॉलोनी निवासी विष्णु प्रकाश रावत सहित चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई।