फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर मंदिर की मूर्तियां फेंकी, हंगामा

Sun, 20 Mar 2016 02:23 AM IST
स्टेशन पर मंदिर की मूर्तियां फेंकी, हंगामा
विज्ञापन
स्टेशन पर मंदिर की मूर्तियां फेंकी, हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 ईदगाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित मंदिर के पुजारी की कोठरी में तोड़फोड़ की जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम को हंगामा किया। इसके बाद आगरा फोर्ट जीआरपी थाने में रेलवे कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

ईदगाह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंदिर की देखभाल लाल गिरी बाबा करते हैं। वह एक माह से तीर्थ यात्रा पर गए थे। शनिवार की शाम छह बजे मंदिर आए तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला। मंदिर की कुछ मूर्तियों से भी छेड़खानी की गई थी। जानकारी पर कुछ ही देर में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ईदगाह स्टेशन पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुजारी का आरोप है कि रेलवे कर्मचारी ने उनके कमरे से भगवान की पोशाक समेत अन्य सामान फेंका है। वे लोग मंदिर को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। हंगामा बढ़ने पर रकाबगंज थाने के साथ ही जीआरपी भी पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। लाल बाबा ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। इस मौके पर हिंदूवादियों में मदन गर्ग, विहिप के दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, दिग्विजयनाथ तिवारी, डा. रामबाबू हरित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें