फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Thu, 06 Jun 2019 04:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद में छेड़छाड़ से आहत एक महिला ने खुद को आग लगा ली थी। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था। उधर, पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव की महिला दो जून को घर से जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की थी। किसी तरह बचकर वो घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने पति को दी थी। 

परिजनों के साथ विवाहिता ने थाने पहुंचकर आरोपी रामू उर्फ बौहरे व उसके एक साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि महिला के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगे। मंगलवार को उससे फिर छेड़छाड़ की गई। 
विज्ञापन


इससे आहत होकर विवाहिता ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। महिला 80 प्रतिशत झुलस गई थी। उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था, जहां दो दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें