फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को जहर देकर मार डाला, चार लोगों पर आरोप

Mon, 01 Jul 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म में नाकाम होने पर चार युवकों ने एक महिला को जहर पिला दिया। देर रात अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


उसका कहना है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की वीडियो क्लिपिंग भी बनाई है। वो उसे ब्लैकमेल करना चाह रहे थे। पत्नी के विरोध करने पर उसे जहर देकर मार डाला। वहीं, पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने जहर खाया है।
 
शुक्रवार शाम को महिला (40) घर में अकेली थी। उसका पति दोपहर में सत्संग के आयोजन में गया हआ था। महिला की एक बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा (15) अपनी बुआ के यहां मथुरा और छोटा बेटा (7)  गांव में खेल रहा था। आरोप है कि तभी गांव के चार लोग घर में घुस आए और महिला से जबरदस्ती करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बरसाना थाने में दी गई तहरीर में महिला के पति का कहना है कि घर लौटने पर उसकी पत्नी ने उसे जो बताया, उसके अनुसार आरोपियों ने पत्नी की वीडियो क्लिप बनाई। दुष्कर्म का विरोध पर उसे कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। पति ने बताया वो तत्काल पत्नी को लेकर मथुरा के अस्पताल में पहुंचा, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। 

'महिला ने जहर खाया है'
एसपी ग्रामीण आदित्यप्रकाश शुक्ला का कहना है कि पति की तहरीर मिल गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक महिला ने जहर खाया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें