फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर प्रधानाचार्य को मारी गोली, लाखों की लूट

Fri, 08 Feb 2019 10:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
घटना के बाद जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव सैदपुर बघौली में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक शिक्षक के घर धावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर शिक्षक को गोली मार दी, वहीं परिजनों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


बदमाश लाखों के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। वहीं घायल शिक्षक को सैफई से आगरा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी एसपी ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। 

थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर बघौली निवासी देवेश चौहान गांव स्थित आदर्श जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं। गुरुवार की रात वो पत्नी गिरजा देवी व साले की पुत्री नेहा के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे। 
विज्ञापन

गृहस्वामी को मारी गोली

रात करीब एक बजे किसी के घर में आने की आहट पाकर देवेश जाग गए। उन्होंने देखा कि हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए हैं। देवेश को देख बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन जागे तो बदमाशों ने असलाह के बल पर बंधक बनाने के बाद कमरे में बंद कर दिया। 

घर में मौजूद लोगों को काबू करने के बाद बदमाशों ने कमरों में रखे अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ लाखों के जेवर व नकदी लूट ली। बदमाश जाते समय शिक्षक की बंदूक भी ले गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधक मुक्त हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलने के बाद प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। उन्होंने बदमाशों की संख्या तीन से चार बताई। पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश के लिए कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पुलिस को मिले अहम सुराग 

प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा करेंगे। अहम सुराग हाथ लगे हैं, अधिकारी के मुताबिक जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, उसमें किसी परिचित की भूमिका भी हो सकती है। पुलिस की टीमें वर्कआउट के लिए दबिश दे रहीं हैं। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

घटना के बाद दहशत में परिजन व ग्रामीण 

गांव सैदपुर बघौली में देवेश चौहान के घर में लूट की वारदात जिस ढंग से अंजाम दी गई है, उसके बाद से ही परिजन व ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस की पूछताछ के दौरान परिजन सहमे हुए नजर आए। उन्होंने बताया कि सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कुछ भी सोचने समझने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें