फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देख आगरा किला जा रही मुंबई की पर्यटक से लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश

Fri, 25 Oct 2019 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लाल घिरे में बाइक सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल देखकर आगरा किला जा रही मुंबई की पर्यटक से पुरानी मंडी पर बाइकर्स गैंग ने चेन लूट ली। वारदात कर भागते बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना पर्यटन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


नवी मुंबई निवासी मंगला सिद्धार्थ परिवार सहित आगरा आईं थीं। वो गुरुवार दोपहर को दो बजे ताजमहल के पश्चिमी गेट से पुरानी मंडी आई। इसके बाद पुरानी मंडी से आगरा किला निजी गोल्फ कार्ट से जा रही थीं। तभी बाइक पर एक बदमाश आया। 

ये भी पढ़ें- ताजमहल में फोटो खींचने के नाम पर थाईलैंड की पर्यटक से बदसलूकी, पर्यटन पुलिस से शिकायत
विज्ञापन


उसने मंगला सिद्धार्थ के गले पर झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। इसके बाद तेजी से बाइक लेकर चला गया। मंगला ने शोर मचाया। इस पर कुछ लोगों ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बदमाश नजर आ रहा है। वो हेलमेट पहने हुए हैं। 
विज्ञापन

दिवाली पर कैसी सुरक्षा

दिवाली के त्योहार के मद्देनजर जगह पुलिस तैनात की गई है। ताजमहल के आसपास भी पुलिस रहती है। इसके बावजूद पर्यटकों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। नवी मुंबई की पर्यटक की चेन लूटने वाला बदमाश आसानी से फरार हो गया, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें