फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 'गहने नहीं दोगी तो गला काट देंगे...', थाने के पास बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट

Sun, 29 Nov 2020 08:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तड़के पौने पांच बजे चार बदमाशों ने की वारदात, पुलिस ने खंगाले कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
लूट की घटना में बारे में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कमला नगर से 50 मीटर की दूरी पर शनिवार तड़के तकरीबन पौने पांच बजे एक मकान में घुसकर चार बदमाशों ने लूटपाट की। मकान मालिक की पत्नी के गले पर चाकू लगाकर कमरे में बंधक बना लिया। तिजोरी से आठ लाख के सोने-चांदी के जेवरात और छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


दहशत में आई महिला बेहोश हो गई। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पुलिस ने कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे हैं, लेकिन बदमाश नजर नहीं आए।


बल्केश्वर में एक विभाग के आवास बने हुए हैं। इसकी पहली मंजिल पर देवेंद्र सिंह परिवार सहित रहते हैं। देवेंद्र ने बताया कि वह गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। घर में पत्नी सुमन, दो बेटे लाखन, परमेंद्र, परमेंद्र की पत्नी दिव्या और नाती सात साल आयुष का रहता है। परमेंद्र पत्नी और बेटे के साथ एक कमरे में था, जबकि सुमन और लाखन दूसरे कमरे में सो रहे थे। 

विज्ञापन

महिला के गले पर रख दिया था चाकू

शनिवार तड़के तकरीबन पौने पांच बजे सुमन टायलेट के लिए कमरे से बाहर आईं। टायलेट के बाद कमरे में जा रही थीं। तभी चार बदमाशों ने घेर लिया। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने गले पर चाकू लगा दिया। गर्दन काटने की धमकी दी। इसके बाद चुप कर दिया। उनके कमरे में ले गए। जमीन पर बैठाकर तिजोरी खुलवा ली। 

दो बदमाश नजर रखे रहे। दो ने लूटपाट की। इस बात का पता बेटे को नहीं चल सका। बाद में बदमाशों ने 15 तोले सोने के जेवरात, 750 ग्राम चांदी के जेवरात और छह हजार रुपये लूट लिए। घटना से दहशत में आई सुमन बेहोश हो गई। बदमाशों के जाने के कुछ देर बाद सुमन को होश आया। उन्होंने लाखन को बताया।  

बदमाशों ने ढक रखे थे चेहरे, 20 मिनट में वारदात 

देवेंद्र के बेटों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने पूछताछ की। बाद में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और एएसपी सौरभ दीक्षित पहुंच गए। एसपी सिटी ने बताया कि छत का गेट खुला हुआ था। देवेंद्र के घर के बगल में एक घर बंद पड़ा है। इसकी छत से बदमाशों के देवेंद्र की छत से आने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन

बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे

पूछताछ में सुमन ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे। आवाज से उनकी उम्र 30 से 35 साल की लग रही थी। कालोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने चेक किए, लेकिन बदमाश नजर नहीं आए हैं। पड़ताल की जा रही है। बदमाश 20 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दे गए। 

देवेंद्र के मुताबिक, आशंका है कि बदमाश पहले से पता करके आए थे। क्योंकि उन्होंने आते ही सुमन से गहने मांगे। वह शोर मचाने लगीं। इस पर गले पर चाकू लगा दिया। कहा कि शोर मचाया तो गला काट देंगे। जितने भी जेवरात हैं, उन्हें निकालकर दे दो। घटना से सुमन के साथ ही पूरा परिवार दहशत में हैं। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों से कहा है।  

कमला नगर में तीसरी बड़ी वारदात 

जब से कमला नगर थाना खुला है, तब से तीसरी बड़ी घटना हुई। दो महीने पहले एक व्यापारी को गोली मारकर 40 लाख रुपये की लूट की गई थी। व्यापारी की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया था। वहीं 20 नवंबर को कमला नगर में ही महिला दंत चिकित्सक की हत्या कर दी गई थी। घर से जेवरात लूटे गए थे। बदमाश भी पकड़ लिया गया था। अब थाने के पास लूटपाट पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें