फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: कार सवार बदमाशों ने स्कूल के चौकीदार पर बोला हमला, बंदूक छीनकर फरार

Sun, 10 Feb 2019 02:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
थाने में पीड़ित चौकीदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में असलहाधारी कार सवार बदमाशों ने एक विद्यालय के चौकीदार से उसकी डबल बैरल बंदूक छीन ली। उसे तमंचे की बट से घायल करके फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है।

विज्ञापन


घटना शनिवार की रात सिरसागंज के ग्राम खोड खेड़ा के पास हुई। सुभाष पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम जय माई एक विद्यालय में चौकीदार की नौकरी करता है। देर रात को सुभाष विद्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात था। 

सुभाष के मुताबिक रात तकरीबन एक दो बजे के बाद कार सवार कुछ बदमाश आए। उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए सुभाष से डबल बैरल बंदूक छीन ली और फरार हो गए। घटना में वो घायल हो गया। 
विज्ञापन


घायल चौकीदार सुभाष ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें