फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः मासूम से रेप के बाद कर दी हत्या, शव देखकर सिहर उठे परिजन

Sat, 17 Mar 2018 10:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में थाना नगला सिंघी के एक गांव से गुरुवार शाम को घर से लापता हुई छह वर्षीय बालिका का शव यमुना किनारे गड्ढे में दबा मिला। 
विज्ञापन


अंदेशा जताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई और शव को गड्ढे में दबा दिया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण और एसपी सिटी पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक गांव निवासी व्यक्ति की छह वर्षीय पुत्री गुरुवार शाम चार बजे करीब खेत से चारा लेने गई थी। काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी तलाश की। 
विज्ञापन


खेत पर भी जाकर देखा लेकिन बालिका का पता नहीं चला। आसपास के गांव और रिश्तेदारियों में बच्ची की तलाश की गई। थक हार कर परिवारीजनों ने थाना पुलिस को बालिका के लापता होने की जानकारी दी। 

शुक्रवार सुबह परिवारीजनों ने फिर से बालिका की तलाश शुरू की। सुबह सात बजे करीब ग्रामीणों ने यमुना किनारे वन विभाग द्वारा खोदे गए गड्ढे में बालिका का शव दबा देखा। 

सूचना पर परिवारीजन पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। शव को बाहर निकलवाया। बेटी का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बालिका की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। 

सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ संजय वर्मा, थाना टूंडला, पचोखरा की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। 

परिजनों ने बताया कि बालिका पिता के साथ गलीचा बनाने का कार्य करती थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। 
विज्ञापन

गला दबाकर की गई बालिका की हत्या

बालिका की गला दबाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाए जाने की ही पुष्टि हुई है। उसकी हत्या के बाद शव गड्ढे में दबा दिया गया था।

सीओ संजय वर्मा का कहना है कि बालिका की हत्या के मामले में जांच की रही है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुष्कर्म की जानकारी पोस्टमार्टम की विस्त़त रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें