फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज का झांसा देकर रात में महिला को श्मशान ले गया तांत्रिक, फिर किया ऐसा कांड हैरान रह गई पुलिस

Sat, 17 Mar 2018 01:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
महिला अपने रिश्तेदार के यहां इलाज के लिए आई थी। तांत्रिक उसे इलाज का झांसा देकर रात में श्मशान ले गया और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ की है। लोधा इलाके के एक गांव में एक महिला को भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाने का झांसा दे एक तांत्रिक ने सोमवार की रात करीब 11 बजे श्मशान में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

पढ़ें:- देवर के साथ आपत्तिजनक हालत में थी भाभी, अचानक घर आ गया भाई...
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता को चाकू के बल पर डरा-धमका कर फरार हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने तांत्रिक और उसके चार साथियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। 

हरदुआगंज इलाके की यह महिला कुछ समय से बीमार चल रही थी। उसके एक रिश्तेदार लोधा क्षेत्र के गांव में रहते हैं। सोमवार को पीड़िता लोधा इलाके के इसी गांव में आई हुई थी। उसके रिश्तेदार की किसी तांत्रिक  से पहचान थी जो कि झाड़-फूंक कर लोगों का इलाज करने का दावा करता है। 
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : सांकेतिक चित्र
इस महिला के इलाज के लिए उसने तांत्रिक को अपने यहां बुलवा लिया। तांत्रिक ने पीड़िता के पति व अन्य लोगों को भूत-प्रेत का चक्कर बताते हुए अपनी बातों में फंसा लिया। उसने तंत्र क्रिया से महिला की समस्या का समाधान करने की बात कही। 

पढ़ें:- विवाहिता की आबरू पर डाला हाथ, किस्मत न थी साथ, खुद को मारी गोली

इसके बाद तांत्रिक महिला को रात 11 बजे श्मशान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में चाकू दिखाकर धमकाते हुए तांत्रिक फरार हो गया। महिला को बदहवास देख उसके परिजनों ने पूछा तो उसने बलात्कार की बात बताई। 

इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर तांत्रिक सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद लोधा पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें