फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: रिश्ते के चचेरे भाई ने किया 12 साल की बालिका से दुष्कर्म, मौत होने पर शव दफनाया

Thu, 29 Aug 2019 10:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मैनपुरी में शर्मनाक मामला सामने आया है। औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 12 वर्षीय रिश्ते की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने के बाद इलाज न मिलने के कारण बालिका की मौत हो गई। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी पक्ष ने शव को जबरन गांव के बाहर ही दफना दिया। बुधवार को मृतका के ताऊ के घर पहुंचने के बाद शाम पांच बजे एसपी से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बुधवार रात करीब आठ बजे एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने थाना पुलिस को मिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अगस्त की है घटना

पीड़िता के भाई की तहरीर में कहा गया है कि 26 अगस्त की शाम सात बजे आरोपी युवक 12 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर बाजरा के खेत में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। काफी देर तक बहन जब घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की गई। रात करीब 10 बजे बहन खून से लथपथ बाजरा के खेत में मिली। 

आरोपी युवक के परिजनों ने बहन को इलाज के लिए नहीं ले जाने दिया। इससे 27 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस से शिकायत करने पर उसे जानमाल की धमकी दी गई। आरोपियों ने जबरन शव को गांव के बाहर जमीन में दफना दिया। 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें