फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: जमीन विवाद में घर के सामने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Thu, 29 Aug 2019 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
वारदात के अस्पताल में पुलिस और मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के ग्राम कपावली में बुधवार रात प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने जमीन की रंजिश के चलते भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   
विज्ञापन


थाना नारखी के कपावली निवासी अनूप यादव उर्फ कुल्ला (40) प्रापर्टी डीलर है। बुधवार रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर चबूतरा पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सात-आठ लोग आए और अनूप यादव पर फायरिंग की। 

अनूप के गले में गोली लगी। इससे वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और घायल अनूप को जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप के भाई अनिल यादव ने कहा कि अनूप प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। उसकी जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। उन्हीं लोगों ने मेरे भाई की हत्या की है। हमलावर बाजरा के खेत से होते हुए पैदल ही घर तक आए थे और फायरिंग की। 
 
थाना पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि नारखी में प्रापर्टी डीलर की रंजिशन हत्या हुई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें