फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल के बालक की कुकर्म के बाद हत्या, आरोपियों के मोबाइल में मिला ये सब

Mon, 13 Nov 2017 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के रामबाग में शनिवार शाम को 12 साल के बालक की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को यमुना के पास जंगल में एक नर्सरी में फेंक दिया गया। रविवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कुकर्म के बाद बालक की सिर पर प्रहार करके हत्या करना कबूल लिया।

प्रकाश नगर, एत्माद्दौला निवासी मजदूर का 12 साल का बेटा रामबाग चौराहे पर छोले भटूरे की ठेल पर हेल्पर का काम करता था। परिवारीजनों ने बताया कि शनिवार को वह काम पर गया था। शाम चार बजे ठेल संचालक ने उसे गुटखा लेने के लिए भेजा था। 
विज्ञापन


रविवार सुबह नौ बजे उसकी लाश रामबाग में यमुना किनारे के जंगल में धनीराम की नर्सरी में मिली। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश (18) निवासी सीता नगर (मूल निवासी नया बांस, एत्मादपुर) और राहुल (27) निवासी विद्या नगर, टेढ़ी बगिया (मूल निवासी बिलखोरा, सासनी, हाथरस) है। 

राहुल की है छोले-भटूरे की ठेल

राहुल की रामबाग चौराहे पर छोले भटूरे की ठेल है। उसके यहां मुकेश काम करता है। दोनों ने रामबाग चौराहे के पास ही मनोज के मकान की पहली मंजिल पर गोदाम बना रखा है। दोनों बालक को जानते थे। शनिवार शाम को जब बालक गुटखा लेने के लिए निकला तो मुकेश उसके साथ चल दिया।

उसे बहाने से अपने साथ गोदाम पर ले गया। बाद में राहुल भी आ गया। मुकेश ने बालक  को जबरन कमरे में ले जाकर कुकर्म किया। मुकेश के जाने पर राहुल ने भी कुकर्म किया। इससे बालक की हालत बिगड़ गई। वह मां से शिकायत करने की कहने लगा। 

मुकेश मूवी देखता रहा, राहुल ने गर्लफ्रेंड से की बात

इस पर राहुल ने उसके सिर में गैस सिलेंडर से एक के बाद एक तीन प्रहार किए, जिससे बालक की मौत हो गई। राहुल ने शव को नीचे खंडहर के शौचालय में लाकर रख दिया। 

उसने मुकेश को भी घटना की जानकारी दे दी। रात तकरीबन ड़ेढ़ बजे घर से कुछ कदम की दूरी पर स्थित नर्सरी में शव को फेंककर चले गए। पुलिस ने राहुल को सुबह पकड़ा, जबकि मुकेश शाम को शाहदरा से पकड़ा गया।

दोनों आधी रात का इंतजार करते रहे। मुकेश और राहुल रात तकरीबन दस बजे कमरे पर आए। मुकेश टीवी पर मूवी देखता रहा, जबकि राहुल ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात की। रात डेढ़ बजे शव को दूर ले जाने लगे। मगर, सफल नहीं हो सके। इसलिए पास ही नर्सरी में फेंक गए। लाश के ऊपर मिट्टी भी डाल दी थी।
विज्ञापन

मोबाइल में पॉर्न क्लिप

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने पहले भी कई बालकों के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। मगर, सफल नहीं हो सके थे। उनके मोबाइल में पॉर्न क्लिप भी मिली हैं। घटनास्थल पर नशे के इंजेक्शन भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि कुकर्म से पहले बालक को इंजेक्शन भी लगाए ।

हत्या के बाद कमरे में खून ही खून हो गया था। यह देखकर राहुल ने अपनी शर्ट से उसे साफ कर दिया। शर्ट को छिपा दिया था। पुलिस लाश मिलने के बाद सबसे पहले राहुल के कमरे पर ही पहुंची थी। यहां पर कमरे में खून के छींटे नजर आए। दीवार पर खून लगा था। इस पर राहुल को हिरासत में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त सिलेंडर और खून से सनी शर्ट बरामद की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें