फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में खनन माफिया के गुर्गों ने किया सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

Sun, 07 Apr 2019 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में खनन माफिया के गुर्गों ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। सिपाहियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद गुर्गे फायरिंग करते हुए बालूभरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर चले गए। मामले में तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 
शनिवार को चितौरा रोड पर बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। सूचना पर चौकी पुलिस के एस आई योगेश कुमार, सिपाही उदय प्रताप मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर रोक कर खनन के संबंध में कागजाज मांगे। चालक ने कागज मंगाने को कहा। इसके बाद उसने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया। 

आरोप है कि इन लोगों के आते ही ट्रैक्टर चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें सिपाही उदय प्रताप को हल्की चोटें आई हैं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि सिपाही का मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन


खनन माफिया हवाई फायर करते हुए टैक्टर भगा ले गए। एसआई योगेश की तहरीर पर हरेश, संजय, सुरेश और चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बडोबरा रोड पर बालू से भरे तीन ट्रैक्टर सीज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें