फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी में तिल का तेल, बेसन में आटा-सूजी की मिलावट

Thu, 12 Jan 2017 12:27 AM IST
घी में तिल का तेल, बेसन में आटा-सूजी की मिलावट
विज्ञापन
रिफाइंड ऑयल
विज्ञापन

विज्ञापन

घी में तिल का तेल, मिर्च पाउडर में चूरन, तो बेसन में सूजी और आटा। रोजमर्रा की खाद्य सामग्री में ये मिलावट पाई गई है। इससे साफ है कि मोटे मुनाफे के खेल में मिलावट माफिया आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) को 88 खाद्य सामग्री सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इसमें 48 सैंपल फेल हुए हैं। 36 अधोमानक, छह मिथ्याछाप मिले। छह सैंपल ऐसे, जो शरीर के लिए असुरक्षित बताए गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि 48 सैंपल फेल मिले हैं। इन सभी फर्म संचालक और विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते साल एफएसडीए ने सैंपल लेकर जांच को लैब भेजे थे। अभी और सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन


ये सैंपल मिले असुरक्षित
खाद्य सामग्री    स्वामी-प्रतिष्ठान                                   
बेसन    मिथुन गुप्ता,  मां गौरी आयल ट्रेडिंग बरौली अहीर         
सरसों का तेल, एसेंस    शिलाची अग्रवाल, आगरा एग्रो एलएलपी जलेसर रोड          
घी, एसेंस    अनिल अग्रवाल, लंगड़े की चौकी स्थिति गोदाम
मिर्च पाउडर (फटकी)    मनीष कुमार बल्केश्वर 

ये मिलीं खामियां: 
खोआ में स्टार्च
पनीर में फैट कम
अरहर की दाल में रंग, नमी 
चीनी में नमी 
दूध में पानी 
चूरन की गोली में रंग 

दावा देशी घी का, मिठाई वनस्पति तेल में तैयार
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा बताते हैं कि देशी घी निर्मित मिठाइयों का दावा, लेकिन ये बनाई जा रही थी वनस्पति घी में। बालूसाई, रसगुल्ला, छैना, बेसन का लड्डू के सैंपल लिए लेकिन ये सब स्टैंडर्ड पाए गए। 
विज्ञापन

लिवर-एलर्जी का खतरा अधिक
एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के डा. आशीष गौतम बताते हैं कि हानिकारक रंग, घटिया तेल से निर्मित खाद्य सामग्री खाने से लिवर को नुकसान पहुंचता है। पाचनतंत्र बिगड़ जाता है। शरीर पर सूजन की समस्या आ सकती है। हानिकारक रंग खाद्य सामग्री में मिले होने से एलर्जी की बीमारी पनप सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें