फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में शिक्षक गायब, जवाब मांगा

Thu, 12 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बीएसए जगदीश शुक्ला ने मिठौरा ब्लाक के कस्तूरबा गांधी व प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को बीएसए ने मिठौरा ब्लाक के कई प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिठौरा, प्राथमिक विद्यालय सिन्दुरिया प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पिपरा कल्याण, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा कल्याण, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदुआ बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया की आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शालिनी पांडे पार्ट टाइम टीचर व सहायक लेखाकार भी अनुपस्थित पाई गई। इसके अलावा बच्चों के आवागमन की पंजिका अधूरी मिली। वहीं साफ सफाई को लेकर वार्डेन को शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय होने के नाते किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया में कार्यरत तीन सहायक अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र उपस्थित पाए गए। उस दौरान मध्याह्न भोजन व दूध वितरित किया जा रहा था।

प्राथमिक विद्यालय पिपरा कल्याण में कुल चार शिक्षक शिक्षिकाओं में से निरीक्षण के दौरान अनुराधा चौधरी के अवकाश का प्रार्थना पत्र उपलब्ध पाया गया। परंतु उसका अंकन पत्र व्यवहार पंजिका में नहीं पाया गया। इसके संबध में प्रधानाध्यापक सहित सहायक अध्यापिका से स्पष्टीकरण की मांग की गई। प्रेरक मुन्नी पटेल 27 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित पाई गईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा कल्याण में दोनों अध्यापक उपस्थित थे, परंतु छात्र संख्या काफी कम थी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक से स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदुआ में कार्यरत तीन शिक्षक व एक अनुचर में निरीक्षण के दौरान सभी उपस्थित पायेे गये। प्राथमिक विद्यालय नदुआ में निरीक्षण के दौरान पांच अध्यापकों में प्रभापाल दो जनवरी से लगातार अनुपस्थित हैं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में नामांकित छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति व गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कभी भी किसी विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले शिक्षक व शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें