मथुरा के थाना गोविन्द नगर इलाके की रहने वाली विवाहिता को दहेज की मांग न पूरी होने पर पति ने तलाक दे दिया। महिला का कहना है कि पति ने उससे तीन बार तलाक कहा और उसे घर से बाहर निकाल दिया है। महिला का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो जान दे देगी।
बताया गया है कि मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की रहने वाली रेशमा की शादी 6 साल पहले सिंगार गांव हरियाणा निवासी आमीन के साथ हुई थी। शनिवार को महिला ने थाना गोविंद नगर आकर शिकायत की कि पति ने तलाक तलाक तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया है।
पीड़ित महिला ने बताया मुझे करीब दो महीने से घर वालो से रुपये लाने के लिए मेरा पति कह रहा था। जब महिला ने कहा कि हमारे घर वालों के पास कुछ भी रुपया नही है तो पति ने यह हरकत की। महिला का यह भी आरोप है कि पति ने उसकी सास और मौलाना के सिखाने पर उससे तलाक तलाक तलाक कहा है।
पुलिस को अपनी पीड़ा बताते हुए महिला बोली कि अगर न्याय नहीं मिला तो अपने दोनों बच्चो को ले कर आत्महत्या कर लूंगी। महिला ने पुलिस से तीन तलाक से निजात दिलाने की बात भी कही है।