फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या प्रकरणः परिवार की चेतावनी के बाद जांच में आई तेजी, क्राइम सीन रिक्रिएशन करेगी पुलिस!

Fri, 04 Dec 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • पुलिस ने सुनरख जंगल की एक बार फिर की छानबीन
  • पांच लोग हिरासत में लिए
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में परिजनों द्वारा धरने पर बैठने के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में और तेजी आ गई है। वृंदावन पुलिस ने सुनरख के जंगल के आसपास से पांच लोगों को और हिरासत में लिया है। इसके अलावा विधि विज्ञान प्रयोगाशाला आगरा को क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि वृंदावन में मल्टी स्टोरी पार्किंग के पास सुनरख गांव के जंगल में 27 नवंबर को सुबह सात बजे एक गांव से लापता आठ वर्षीय बालिका का शव मिला था। दुष्कर्म के बाद बालिका की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो उसी जंगल में घूमता रहता था। बच्ची के परिजनों ने उस पर शक जताया था।


 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके नाजुक अंग में गंभीर चोटें आईं, जिनसे आशंका है कि दरिंदे ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस पकड़े गए
आरोपी के दरिंदा होने की आशंका जता रही है। साथ ही उसका साइको टेस्ट भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन

वृंदावन पुलिस ने गुरुवार को सुनरख जंगल की एक बार फिर छानबीन की है। इस बार वन विभाग के कर्मचारियों को अपने साथ लेकर पूरे जंगल को देखा गया। आसपास के लोगों से भी फिर पूछताछ की। इस दौरान ऐसे पांच लोग हिरासत में लिए जिनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही थी। 

संबंधित खबर- बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्याः फोरेंसिक लैब भेजे अंतःवस्त्र, परिजनों ने पुलिस के गुडवर्क पर खड़े किए सवाल

यूपी: वृंदावन में दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की बच्ची की गला दबाकर हत्या

हैवानियतः दरिंदे ने बच्ची के शव से भी किया था दुष्कर्म, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को चौंकाया, धरने पर बैठे परिजन


कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि जंगल के आसपास पकड़े गए लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भी क्राइम सीन रि क्रिएशन के लिए पत्र भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें