फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को बीमार बताकर विवाहित बेटी को लाया घर, फिर सौतेले पिता ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Sat, 29 Jun 2019 12:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। विवाहित बेटी ने सौतेले पिता पर एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना मांट के एक गांव में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी विवाहित बेटी को ससुराल से यह कहकर ले आया था कि मां बीमार है। बेटी जब घर आई तो मां को न पाकर दंग रह गई। बताया जाता है कि उससे पहले आरोपी अपनी पत्नी को उसके मायके बिहार छोड़ आया था।

पीड़ित बेटी का आरोप है कि सौतेले पिता ने बंधक बनाकर एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। चंगुल से मुक्त हुई बेटी ने थाना मांट पहुंचकर पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल चेकअप कराया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी सौतेले पिता की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें