फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 बीघा जमीन के लिए भाई-भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 15 Jun 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पिनाहट (आगरा)
विज्ञापन
जगराम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पिनाहट के थाना मनसुख्रपुरा क्षेत्र में जमीन के विवाद में भाई की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार देर रात को हुई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


सनसनीखेज हत्या का यह मामला थाना मनसुखपुरा के गांव समोखीपुरा का है। बताया गया है कि गांव के जगराम पुत्र जरनैल सिंह का अपने बड़े भाई जगदीश के साथ तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद था। जगराम के पिता यह जमीन उसके नाम कर गए थे लेकिन जगदीश इस पर अपना हक जमा रहा था। इसे लेकर दोनों भाईयों में कई बार झगड़े भी हुए। 

गांव वालों ने बताया कि बुधवार रात को दोनों भाई अपने खेत पर बैठे थे। इसी दौरान शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। बात बढ़ी तो जगदीश के बेटे भी मौके पर आ गए। आरोप है कि जगदीश और उसके बेटों ने जगराम की लाठी-डंडों से पिटाई की। इससे जगराम की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव वालों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें