फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रही थी पत्नी, पति ने कीटनाशक पिलाकर घोंटा गला, प्लाट में फेंकी लाश

Sun, 04 Aug 2019 07:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला के सुदामापुरी में मंगलवार रात को एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्या महिला के पति ने की है। उसने पहले पत्नी को कीटनाशक पिलाया, बाद में साफी से गला घोंट दिया। 
विज्ञापन


हत्या को छिपाने के लिए शव को घर के बगल में ही प्लाट में फेंक आया। बुधवार सुबह शव मिलने पर घटना की जानकारी हो सकी। मृतका के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

नगला रामबल निवासी गिर्राज ने बेटी अंजलि की शादी 10 साल पहले गांव भदौली, विधूना, जनपद औरैया निवासी सोनू राठौर पुत्र राजपाल से की थी। उनके दो बेटे एक साल का अक्श और पांच साल का सागर है।
विज्ञापन

10 दिन पहले ही किराये पर रहने आया

सोनू राजमिस्त्री है। अंजलि के भाई किशन ने बताया कि सोनू 10 दिन पहले सुदामापुरी में किराये पर मकान लेकर रहने लगा था। छोटे बेटे को भी साथ लाया था। बड़ा बेटा गांव में ही दादा के पास है। 

रात तकरीबन दो बजे सोनू ने फोन करके बताया कि अंजलि कही चली गई है। बुधवार तड़के वो उसके घर आए। अंजलि की तलाश शुरू कर दी। घर के पास खाली प्लाट में अंजलि की लाश पड़ी मिली। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शक होने पर सोनू को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक के मुताबिक, महिला की हत्या पति सोनू ने की है। पूछताछ में सोनू ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि पत्नी अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इस कारण ही वो गांव छोड़कर आया था। इसके बावजूद पत्नी नहीं मानी। 
विज्ञापन

मोबाइल पर बात कर रही थी पत्नी

मंगलवार रात को पत्नी छत पर सो रही थी। वो मोबाइल पर बात करने लगी। इस पर उससे झगड़ा हो गया। उसने गुस्से में अंजलि को कीटनाशक पिला दिया। उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में साफी से उसका गला घोंट दिया। शव को बगल के प्लाट में फेंक दिया।

अंजलि की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह दो भाई और दो बहन थे। भाई किशन ने बताया कि ससुराली आए दिन अंजलि को परेशान करते थे। हत्या का प्लान करके सोनू अंजलि को यहां लेकर आया था। इसमें वह सफल भी रहा।

मां के लिए बिलखता रहा मासूम

सोनू और अंजलि से एक साल का बच्चा भी है। मां की मौत के बाद मासूम अक्श मां के लिए बिलखता रहा। बाद में अंजिल के मायके वालों ने आकर उसे संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें