फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में अधेड़ को ईंटों से कुचला फिर रेता गला, हत्या में महिला भी शामिल

Thu, 02 Nov 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जुला में गुरुवार सुबह एक सब्जी विक्रेता का शव दुकान में लहूलुहान पड़ा मिला। ईंट से कुचलने के बाद गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिसबल के साथ एएसपी भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बताया गया है कि गांव नगला जुला निवासी श्रीकृष्ण कहार (47) घर के पीछे राजेश की दुकान के बाहर सब्जी की दुकान लगाते थे। वह अविवाहित थे और अक्सर दुकान पर ही खाना खाने के बाद सो जाते थे। बुधवार रात को गांव में चल रही रामलीला देखने के बाद वह दुकान पर ही सो गये थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह जब मां सुखदेवी चाय देने के लिए गई तो श्रीकृष्ण का लहूलुहान शव देखकर चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिसबल के गांव नगला जुला पहुंचे। 

मृतक के परिवारीजनों ने घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक के भाई राधाकृष्ण ने बताया कि बुधवार शाम को जब मां सुखदेवी खाना देने गई थी। राजेश और जगदीश बैठे हुए थे। 
विज्ञापन

महिला व एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ

आरोप लगाया कि राजेश, जगदीश, गोलू, छोटू, जगदीश की पत्नी और पूसा की विधवा ने ही हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। एक महिला व एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें