फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटे मारते थे इसलिए कर दिया खून, आरोपी बोला कई दिन से था प्लान

Tue, 05 Sep 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में पत्नी और दो सौतेले बेटों को हत्या करने वाला बाबूलाल सीधा दिल्ली अपने भाई के घर पहुंच गया था। रिश्तेदारों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी कई दफा इन लोगों को मारने की योजना बना चुका था लेकिन हर बार फेल हो जाता था। 
विज्ञापन


मथुरा के गोकुल बैराज की गणेशपुरम कालोनी में शशि और उसके बेटे जयकिशन एवं नीरज की सोते हुए बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शुरूआत में ही मान लिया था हत्या करने वाला शशि का पति बाबूलाल है। दरअसल बाबूलाल शशि को मध्यप्रदेश से शादी करके लाया था। जब बाबूलाल ने शशि से शादी की थी तब उसके दो बेटे थे। 

चार साल की सरस्वती उसकी बेटी थी। क्योंकि सरस्वती को कोई नुकसान नहीं हुआ था लिहाजा पुलिस ने मान लिया था कि बाबूलाल ने दोनों सौतेले बेटों को तो मार दिया जबकि अपनी बेटी को छोड़ दिया। बाबूलाल पत्नी और उसके दो बेटों को मारकर सीधा दिल्ली पहुंच गया था। दिल्ली के सोनिया बिहार में उसका भाई रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने बेटों के साथ मुझे मारती थी शशि

पुलिस गिरफ्त में आए बाबूलाल ने बताया कि उसकी पत्नि शशि उसके साथ अपने बेटे छोटू और नीरज को साथ लेकर मारपीट करती थी। घर में घुसने नहीं देती थी। जबकि घर पर कई बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता था। वह उसे बुरा लगता था। 

बाबूलाल ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। उसने बाहरी लोगों के घर आने पर डांटा तो वह उसे मारने लगती थी। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद खून से सने कपड़ों पर चादर लपेटकर दिल्ली गया था। हत्यारोपी ने अपने कपड़े भी नहीं बदले। दिल्ली में भाई के घर ही कपड़े बदले थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें