फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त दोस्त ना रहाः उधार लिए रुपये मांगे तो जिगरी यार को मार दी गोली

Thu, 14 Sep 2017 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला कुसमरा (मैनपुरी)
विज्ञापन
युवक को मारी गाोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में उधार लिए रुपये वापस मांगने पर एक दोस्त ने अपने जिगरी यार को गोली मार दी। दोनों की दोस्ती के कभी गांव में चर्चे हुआ करते थे। आज यह रिश्ता बदनाम हो गया। गोली मारने के बाद युवक अपने दोस्त को मरा समझकर फेंक गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बताया ‌गया है कि मैनपुरी में थाना किशनी के गांव कुड़रा निवासी राहुल (25) की पास के ही कुसमरा के अमित गांधी से काफी गहरी दोस्ती थी। यही कारण था कि राहुल ने अपने दोस्त को व्यापार चलाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद जब राहुल ने अमित से रुपयों की मांग की। आरोप है कि अमित इस पर उसे टहलाता रहा। 

बुधवार को राहुल अमित की कुसमरा सदर बाजार स्थित कंप्यूटर की दुकान पर गया तो अमित वहां मौजूद नहीं था। राहुल ने जब उससे फोन पर संपर्क किया तो अमित ने कहा कि तुम रामनगर आ जाओ वहां हम रुपये देंगे। इस पर राहुल जब रामनगर पहुंचा तो वहां अमित अपने तीन साथियों के साथ मिला। रुपये की बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले पीटा फिर मार दी गोली

आरोप है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि अमित ने अपने साथियों के साथ राहुल को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान अमित ने उसको गोली मार दी। गोली मारने के बाद राहुल को मृत समझकर अमित ने साथियों की मदद से उसे नहर की झाड़ियों में फेंक दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब युवक के कराहने की आवाज सुनी तो उसे वहां से निकाला। 

राहुल ने उन्हें पूरी घटना बताई। इस पर राहगीरों ने फोन पर सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन घायल को उपचार के लिए सैफई ले गए जहां से डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल आगरा के रैनबो अस्पताल में राहुल का उपचार चल रहा है। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष किशनी शशिकांत सिंह का कहना कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें