आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में गधापाड़ा इलाके के एक युवक ने अपनी पत्नी को मारकर खुद भी जान देने का प्रयास किया। आरोपी यमुना में कूद गया लेकिन उसे पास ही खड़े लोगों ने डूबने से बचा लिया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की बात कबूली। आरोपी युवक नशे का आदी है।
बताया गया है कि आगरा में गधा पाड़ा के मोहन गढ़ गली निवासी जूता कारीगर हरेश उर्फ अक्को ने गुरुवार को यमुना में कूदकर जान देने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद मोहल्ले के लोगों ने ही उसे देखा तो डूबने से बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हरेश बोला मुझे मर जाने दो मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है।
उसे बचाने वालों में उसका एक भाई भी था। यह सुनकर भाई और मोहल्ले के अन्य लोग दौड़कर घर पर आए। वहां दरवाजा खोलकर देखा जो हरेश की पत्नी उर्मिला का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हरेश नशे का आदी था। इसे लेकर कई बार उसका उसकी पत्नी से झगड़ा होता रहता था।
पत्नी के चरित्र पर करता था शक
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि हरेश अपनी पत्नी उर्मिला के चरित्र पर शक करता था। आये दिन इसी कारण उर्मिला को मारता पीटता। उर्मिला के घर से बाहर जाने पर सख्त पाबंदी थी। कल सुबह पत्नी के घर का सामान लेने चले जाने पर दोनों में जबरदस्त मारपीट हुई।
आरोप है कि हरीश ने गुस्से में उर्मिला को जूते के काम में प्रयोग होने वाले धारदार औजार से बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद उसे अधमरा छोड़ कमरे पर ताला मारकर शराब पीने चला गया और पूरा दिन बस्ती में ही घूमता रहा।
बच्चे से बोला दादी के यहां सो जा
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि बुधवार रात हरेश के बड़े बेटे पृथ्वी (14) ने सोने के लिए घर की चाबी मांगी और मां के बारे में पूछा तो हरेश ने कहा कि तेरी मां भाग गई है। तू जा और दादी के घर सो जा। बेटा वहीं चला गया।
आज सुबह हरीश मोहल्ले के कुछ लोगो को बता कर नशे की हालत में यमुना में कूदकर आत्महत्या के लिए निकला। इसकी जानकारी किसी ने उसके बड़े भाई राजकुमार को दी तो राजकुमार ने तुरंत जाकर उसे रोका।
इसके बाद हरीश ने रोते हुए उसे पत्नी की हत्या का पूरा वृतांत बताया और वहां से फरार हो गया। राजकुमार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।