फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के ससुराल जाने से इनकार पर चला गया दुनिया छोड़कर

Wed, 09 Aug 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सहावर (कासगंज)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
फिरोजाबाद से कासगंज में अपनी ससुराल मोहनपुर आए युवक ने पत्नी से विवाद हो जाने पर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक उसका शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था।
विज्ञापन


बताया गया है कि नगला मानधती एका फिरोजाबाद निवासी संजीव पुत्र कोमल सिंह की शादी तीन साल पहले रजनी पुत्री वीरेंद्र निवासी मोहनपुर कासगंज के साथ हुई थी। संजीव की पत्नी मायके आए हुई थी। संजय उसे बुलाने के लिए ससुराल आया। उसने पत्नी से घर चलने को कहा। इस बात पर कहासुनी हो गई। 

कहासुनी होने से वह काफी क्षुब्ध था। उसने घर से बाहर निकलकर साथ लाए तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में लगी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। ससुर व अन्य परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामले की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने अपने आप को गोली मार ली। इस मामले में परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें