फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह की पहली सालगिरह पर व्यापारी ने की आत्महत्या, मातम में बदलीं खुशियां

Fri, 05 Apr 2019 10:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यापारी ने शादी की सालगिरह पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात निवासी जगत कुशवाह (28) पुत्र चंद्रमोहन कुशवाहा अपने भाई गौरव के साथ राजामंडी में चश्मे और बेल्टे बेचने का व्यापार करता था। उसकी शादी चार अप्रैल 2018 को राजामंडी निवासी काजल से हुई थी। 

जगत के छोटे भाई गोलू ने बताया कि शादी के बाद से ही काजल और जगत परिवार से अलग 500 मीटर दूर किराये के मकान में रहने लगे थे। गुरुवार को शादी की पहली सालगिरह होने के कारण जगत तैयारी में लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से हुआ था झगड़ा

दोपहर में 12 बजे काजल घर आईं। उन्होंने मां रामबेटी और भाई अनुज को बताया कि जगत से झगड़ा हो गया है। इस पर वो घर ले गई। घर पहुंचने पर जगत सरिया से बंधी रस्सी से लटका हुआ था। इस पर उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जगत की पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी है।

भाई गोलू ने पुलिस को बताया कि जगत चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसने काजल से प्रेम विवाह किया था। मगर, शादी के बाद से ही उसका व्यवहार बदल गया। दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें