फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर सो रही बच्ची को ले गया वहशी, चीख गूंजी को बचाने दौड़ा परिवार

Thu, 04 Jan 2018 10:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला ज्योंति (मैनपुरी)
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी में भट्ठा पर मजदूरी कर रहे एक परिवार की पांच वर्षीय बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही चीखने पर मारपीट भी की। इसी बीच मुंह से कपड़ा हट गया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर जब परिवारीजन बालिका ढूंढने निकले तो वह लहूलुहान हालत में झोपड़ी में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सका। बच्ची को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित के पिता ने तहरीर दे दी है।

जिला औरया क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार मजदूरी करने के लिए प्रतिवर्ष थाना औंछा क्षेत्र के कस्बा ज्योंति में एक भट्ठा पर आता है। इस वर्ष भी दंपति अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ मजदूरी के लिए आए हुए थे। बुधवार शाम करीब तीन बजे जब दंपति ईंट पाथने गए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि तभी गांव उद्दैतपुर निवासी 40 वर्षीय युवक झोपड़ी में चुपके से घुस गया। युवक ने चारपाई पर सो रही पांच वर्षीय बच्ची को दबोच लिया और कपड़े से मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किसी तरह मुंह से कपड़ा हट गया तो बालिका की चीखें गूंज उठीं।
विज्ञापन

बच्ची की चीख सुनकर पास ही ईंट पाथ रही मां और अन्य मजदूर बच्ची को ढूंढने के लिए दौड़ पड़े। जब तक वह झोपड़ी में पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग गया था। बच्ची खून से लथपथ तड़प रही थी। 

सूचना मिलने के बाद यूपी 100 के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़िता के पिता को थाने लाई।

एसपी राजेश एस का कहना है कि वारदात की जानकारी पर पुलिस को भेजा गया है। पुलिस आरोपी गांव उद्दैतपुर निवासी आरोपी की तलाश में जुटी है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें