फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 23 Apr 2017 01:55 AM IST
फतेहाबाद में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन
फतेहाबाद में महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला चौराहा में अपने घर में बैठी एक महिला की दो युवकों ने घर में घुसकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। मौके से भाग रहे एक युवक की भीड़ ने पकड़ कर पिटाई कर दी। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के मोहल्ला चौराहा में बेड़िया समाज की एक बस्ती है। शनिवार की शाम को लगभग सवा छह बजे सोनिया (45) पत्नी गोकुल अपने घर में बैठी थीं। तभी दो युवक उनके घर के अंदर घुस गए। उन्होंने सोनिया की गर्दन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दोनों हत्यारोपी भाग निकले। भीड़ ने दोनों में से एक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बंटू पुत्र उल्फत सिंह निवासी कोटरा थाना फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। नशे की हालत में होने के कारण उसने पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। उसने अपने साथी का नाम भी पुलिस को नहीं बताया है। यह भी पता नहीं चल सका है कि उन्होंने सोनिया की हत्या क्यों की। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला लेनदेन का बताया जा रहा है। हत्या करने वाला युवक एक ही था। वह अपने को बचाने के लिए दूसरे साथी का होना भ्रम पैदा करने के लिए बता रहा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें