फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 10 दिन बाद 'लापता' हुई नई नवेली दुल्हन, पकड़ी गई तो हुआ बड़ा खुलासा

Sat, 28 Sep 2019 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में पुलिस ने शुक्रवार को ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी का झांसा देकर ठगी करता था। इस गिरोह के लोग अविवाहितों की जानकारी जुटाकर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। गिरोह में सात लोग हैं, जिनमें तीन महिलाएं भी हैं। 
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के सौंख के एक युवक को झांसे में लेकर इस गिरोह ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए थे। गिरोह की एक युवती ने ही मंदिर में उससे शादी की। इसके 10 दिन बाद दुल्हन भाग गई। पीड़ित युवक ने मगोर्रा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पकड़े गए लाखन निवासी नगला बंजारा (आगरा), रामवीर निवासी डींग (भरतपुर), जयप्रकाश उर्फ रामनिवास निवासी नवीपुर (कोसीकलां), गिर्राज निवासी नंदनवन कालोनी (हाथरस), मीरा देवी निवासी नंदनवन (हाथरस), ऊषा निवासी ककरऊ कोठी (फिरोजाबाद) और खुशी राणा निवासी बुद्ध विहार (नई दिल्ली) हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस गिरोह ने 22 जून को सौंख के देवी पुत्र नवाब सिंह से 2.5 लाख रुपये की ठगी की थी। देवी की शादी खुशी राणा से सौंख के देवी मंदिर में कराई। 10 दिन बाद गिरोह की सदस्य खुशी राणा जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें