फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भाजपा नेता के कर्मचारी से नौ लाख की लूट, डीजीपी तक पहुंचा मामला

Sat, 16 Sep 2017 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा में भाजपा प्रदेश संगठन के नेता के कर्मचारी के साथ नौ लाख रुपये की लूट हो गई। उनका कर्मचारी ये रुपये बैंक से लेकर आ रहा था। भाजपा नेता शनिवार को आगरा आए प्रदेश अध्यक्ष के साथ थे। ऐसे प्रदेश अध्यक्ष ने फौरन मामले में डीजीपी से बात की। 
विज्ञापन


बताया गया है कि भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और पीएसी कंपनी के निदेशक नवीन जैन का कर्मचारी आगरा में कमला नगर स्थित बैंक से नौ लाख रुपये लेकर आ रहा था। जब वह भगवान टॉकीज पुल के पास था तभी बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिए। 

नवीन जैन शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडे के आगरा आगमन के दौरान उनके साथ थे। ऐसे में घटना की सूचना पर हड़कंप मंच गया। प्रदेश अध्यक्ष ने फौरन मामले में डीजीपी सुलखान स‌िंह से बात की और पुलिस को जरूरी निर्देश देने को कहा। सूचना मिलने पर आगरा पुलिस भी जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें