फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस के पास आया विधायक का फोन

Thu, 15 Jun 2017 02:39 PM IST
टीम डिजिटल आगरा/कासगंज
विज्ञापन
पुलिस के पास विधायक का फोन आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज में गंगा स्‍नान कर लौट रहीं महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ के बाद एक पीड़िता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मीडिया के सामने पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया था। मौके पर पुलिस के पास स्‍थानीय विधायक का फोन आया और फिर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के गांव आंवलखेड़ा से करीब 100 श्रद्धालु दो ट्रैक्टर और एक बुलेरो से गंगा स्‍नान के लिए गए थे। ये सभी लौटते समय गोहारा नामक स्‍थान पर भोजन और जलपान के लिए रुके। इसी दौरान वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने श्रद्धालुओं के सा‌थ आईं महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। 

इस पर श्रद्धालुओं और आरोपियों के बीच टकराव हो गया। पीड़िता ने मीडिया को बताया कि वह मदद के लिए आसपास के लोगों से गुहार लगाती रही। स्‍थानीय दुकानदारों से कहा कि पुलिस को फोन कर दो लेकिन किसी ने मदद नहीं की। काफी देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मौके से आरोपी को पकड़ा तो उसने खुद को विधायक का आदमी बताते हुए स्‍थानीय विधायक को फोन लगाया। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि विधायक के फोन के बाद पुलिस कार्रवाई के नाम पर ठंडी पड़ गई और आरोपी को भी छोड़ दिया। बता दें कासगंज जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के ही विधायक हैं। ऐसे में आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस को फोन कर छेड़छाड़ के आरोपी को छुड़ाने वाला भी भाजपा विधायक ही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें