फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी करते हुए कर ली एलएलबी, धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 29 Jun 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूएई की राजधानी अबू धाबी में नौकरी करने के साथ ही एक व्यक्ति ने मथुरा के एक लॉ कालेज से एलएलबी की संस्थागत पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर ली। इस मामले में उसके ही एक रिश्तेदार ने थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जरार हाउस, मथुरा रोड निवासी एपी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पलवल (हरियाणा) निवासी देवेंद्र सिंह ने वर्ष 2010-11 में मथुरा के बाबा लॉ कालेज में एलएलबी की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया था। उस दौरान वह खाड़ी देश अबू धाबी में नौकरी कर रहे थे। उन्होंने विदेश में नौकरी करते हुए भी रेग्यूलर छात्र के रूप में एलएलबी की पढ़ाई की और परीक्षाएं दीं। नेशनल लॉ कमीशन के नियमों के मुताबिक, वही छात्र एलएलबी की परीक्षा में बैठ सकता है जिसकी उपस्थिति 66 फीसदी हो। लेकिन उपस्थिति पंजिका में हेरफेर किया गया। देवेंद्र इस दौरान यदा-कदा ही क्लासेज में उपस्थित हुए। इसके बाद भी उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी करके डिग्री हासिल कर ली। इतना ही नहीं एक अधिवक्ता से प्रशिक्षण प्राप्त कर इसका प्रमाण पत्र भी ले लिया। इस मामले में थाना हरीपर्वत में देवेंद्र सिंह, लॉ कालेज की अध्यक्ष सुधा शर्मा और एक अधिवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें