फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकों के साथ फटे एसी, दूर तक फैला धुआं

Thu, 15 Dec 2016 12:48 AM IST
धमाकों के साथ फटे एसी, दूर तक फैला धुआं
विज्ञापन
धमाकों के साथ फटे एसी, दूर तक फैला धुआं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में आग लगने से आस पास के पूरे इलाके में दहशत फैल गई। कारण यह रहा कि एक तो आग की लपटें विकराल थीं। दूसरा धुआं फैल गया। तीसरा सातवीं मंजिल पर बने दफ्तरों के एसी फटने लगे। इनके कंप्रेशर फटने से तेज आवाज आ रही थी। पुलिस ने आस पास के लोगों को दूर भेजा। वहां हजारों लोग जमा हो गए थे। सबसे बड़ा डर आग के फैल जाने का था।
विज्ञापन

आग सातवीं मंजिल पर लगी थी, लेकिन फैलती जा रही थी। एलआईसी बिल्डिंग के आस पास सात बैंकों की शाखाएं हैं। इनमें आग पहुंच सकती थी। लपटें फैल रहीं थी। इसलिए बिल्डिंग के चारों ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गईं। डक्ट के सहारे पहली मंजिल पर आग पहुंची। यहां कूड़ा कचरा पड़ा रहता है। इसी में आग लगी। यह पीछे की ओर फैलने लगी। इससे आस पास हड़कंप मच गया। इस पर इस ओर दो गाड़ियां लगानी पड़ीं। इस बीच बिल्डिंग के चारों ओर हजारों लोग जमा हो गए। सब की नजर आग की ओर थी। भीड़ की वजह से आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। एलआईसी के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने की वजह फौरी तौर पर शार्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन जांच के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी। 

700 कर्मचारी काम करते हैं इस इमारत में।
35 साल पुरानी है एसआईसी की यह बिल्डिंग
15 से ज्यादा एसी धमाकों के साथ फटे
12 गाड़ियां फायर ब्रिगेड की लगी आग बुझाने में।
04 घंटे में पाया जा सका आग पर काबू

कब क्या
रात 8:00 बजे - सातवीं मंजिल पर आग लगी हुई नजर आई।
8:20 बजे   - पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।
9:05 बजे - हाइड्रोलिक प्लेटफार्म ने आग बुझाना शुरू  किया।
10:00 बजे -  आठ दमकल पहुंच गई, फिर भी आग पर काबू नहीं।
10:15 बजे : एयरफोर्स से मंगाई गई दो दमकल भी पहुंच गई।
11:30 बजे : आग पर काबू पाया गया, सारा रिकार्ड जल चुका था।

वर्जन
दमकल की दस गाड़ियां लगाई गईं। दो आर्मी से भी मंगाई गईं। आग सातवीं मंजिल पर होने के चलते  कठिनाई आई लेकिन हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से काबू पा लिया गया 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार सिंह ( चीफ फायर ऑफिसर )

आग के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने भीड़ को रास्ते से हटाने में काफी मशक्कत की ताकि दमकल को किसी तरह की परेशानी न आए।
 - अनुराग वत्स ( एएसपी )

सातवीं मंजिल पर जी एंड पीएस यानी ग्रेच्युटी और पेंशन का रिकार्ड था। इसके अतिरिक्त इंजीनियरिंग और ऑफिस सर्विस का भी रिकार्ड था। सभी जल गया है। 
- चंद्रशेखर ( मैनेजर, आईटी, एलआईसी )

- संजय प्लेस के साथ ही एलआईसी बिल्डिंग का निर्माण हुआ था। यह इस मार्केट की सबसे प्राचीन बिल्डिंग में से है। इतनी भीषण आग यहां पहली बार लगी है।
 - वीरेन अग्रवाल ( सचिव, संजय प्लेस मार्केट एसोसिएशन)

आफिस से जुड़े जिले
आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, फर्रुखाबाद, कन्नौज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें