फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की शिकायत से होटल संदेह के घेरे में

Sun, 21 Dec 2014 11:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देह व्यापार के आरोप में एक बार सील हो चुके बोदला के होटल में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। झांसा देकर असम से यहां लाई गई युवती की शिकायत पर शुक्रवार रात वहां छापा मारा तो पुलिस को ऐसी ही एक और युवती मिली। इसे उसके घरवाले ले गए जबकि मैनेजर का दफा 34 का चालान हुआ।  शिकायतकर्ता युवती संदेह के घेरे में तब आई जब शनिवार को वह नशे में धुत घूमती मिली।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि असम के मालेगांव निवासी युवती शुक्रवार रात बदहवास हाल में थाना सिकंदरा आई। उसने बताया कि गांव का युवक नौकरी दिलाने के बहाने पहले उसे दिल्ली फिर यहां बोदला फाटक स्थित होटल ले आया और छोड़कर चला गया।

देर रात उसके कमरे में घुस आया अजनबी युवक जबर्दस्ती करने लगा तो वह भागकर थाने पहुंची। पुलिस ने होटल में छापा मारा तो वह अजनबी तो न मिला वहां मेरठ की युवती जरूर मिली। उसने बताया कि नौकरी का झांसा देकर पड़ोसी महिला ने उसे पहले दिल्ली फिर यहां भेजा।
विज्ञापन


उसे गलत धंधे में धकेले जाने का अंदेशा है। पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाया और उन्हें सौंप दिया। असम की युवती को पुलिस ने छोड़ दिया। शनिवार को वह गश्ती सिपाहियों को कारगिल चौराहे पर नशे की हालत में घूमती मिली। पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया।  

इंस्पेक्टर सिकंदरा एसके सिंह ने बताया कि होटल से सेक्स रैकेट संचालित होने की आशंका थी लेकिन मौके पर कोई सबूत नहीं मिले। फिर भी होटल पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें