फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दिनदहाड़े दुस्साहिक वारदात, मां के साथ जा रही युवती पर चाकू से हमला

Thu, 07 Mar 2019 04:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजाबाद में एक शोहदे ने गुरुवार को दिनदहाड़े दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। उसने सरेराह युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वो लहूलुहान होकर गिर गई। घटना उस समय हुई, जब युवती अपनी मां के साथ दवा लेने जा रही थी। 

विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं हमले में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का कहना है कि हमलावर कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।   

थाना रामगढ़ क्षेत्र की रहने वाली युवती गुरुवार को अपनी के साथ दवा लेने जा रही थी। वो कश्मीरी गेट चौराहे के पास पहुंची ही थी, तभी वहां खड़ा युवक हाथ में चाकू लेकर झपटा। युवक ने युवती को जान से मारने के इरादे से गर्दन पर चाकू चलाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सरेराह किया हमला

यह देख मां किसी ने तरह युवती को बचा लिया। हमलावर से बचने के लिए मां-बेटी दोनों भागने लगे। फिर भी सिरफिरा युवक उनका पीछा करता रहा। कुछ दूर जाकर युवक ने युवती के पीठ में चाकू मार दिया। इससे युवती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। 

मौके पर एकत्रित लोगों ने चाकू मारकर भाग रहे युवक को दबोच लिया। घटना के समय हाईवे से एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह निकल रहे थे। एसपी सिटी अपनी गाड़ी रोककर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में पीड़ित मां-बेटी से जानकारी ली। 

युवती का कहना था कि चाकू से हमला करने वाले युवक को नहीं जानती है। आरोप है कि वो काफी दिनों से पीछा करके परेशान कर रहा था। एसओ रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक ने कहा कि मामले की जांचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें