इरादतनगर में महापंचायत को जुटी लोगों की भीड़ को संभालती पीएसी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के इरादतनगर कस्बे से पांच दिन पहले अपहृत 13 वर्षीय किशोरी के बरामद न होने पर कस्बा के व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद रखकर गुस्से का इजहार किया। दो घंटे तक रास्ता जाम रखा गया। पुलिस की रोक के बावजूद पंचायत करने के लिए एक हजार से ज्यादा लोग पहुंच गए। इन्हें एसपी पश्चिम ने यह आश्वासन देकर वापस भेजा कि 24 घंटे में पुलिस ठोस कार्रवाई करेगी।
उधर, मुख्य आरोपी बंटी खान हाथ नहीं आया लेकिन उसके सहयोग के आरोप में परिजन सहित सात लोग जेल भेज दिए गए। भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ही एलान कर दिया था कि किशोरी के बरामद न होने पर मंगलवार को पंचायत की जाएगी।
संबंधित खबर- अपहृत किशोरी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, थाने में भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा
इस पर पुलिस के साथ पीएसी भी लगा दी गई थी। एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कहा गया था कि पंचायत गांव रहलई स्थित डॉक्टर करण सिंह त्यागी इंटर कॉलेज में होगी। इससे पुलिस अलर्ट हो गई। चप्पे चप्पे पर तैनात होने के बावजूद लोग एक कोल्ड स्टोरेज के पास इकट्ठे होकर चल दिए और वहां बाजार पहुंचकर गए।