फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिन बाद दो बदमाशों के स्केच जारी

Sun, 17 Jan 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली की बैंक आफ इंडिया की शाखा में डकैती की घटना को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक गैंग को ट्रेस नहीं कर सकी है। बैंक कर्मियों और गार्ड से पूछताछ के बाद दो बदमाशों के स्केच बनाए गए हैं। इनके आधार पर बदमाशों के बारे में सुराग तलाशने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, एक जनवरी को बैंक आफ इंडिया की शाखा में दिनदहाडे़ बदमाशों ने डकैती डाली थी। बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद बदमाश 25 लाख रुपये लूटकर गए थे। मामले में एसएसपी ने एसओ खंदौली अजय यादव और एसआई गुरु प्रसाद और एक सिपाही को निलंबित कर दिया था। घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित कई टीमें लगी हैं। मगर, अब तक टीमें खाली हाथ ही हैं। हालांकि दो बदमाशों के स्केच जारी किए गए हैं। इनमें एक बदमाश 25 से 30 उम्र का दिखाया गया है, जबकि दूसरे को 26 साल का बताया है। पुलिस का कहना है कि अन्य बदमाशों के भी स्केच बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें