फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मयोगी एन्क्लेव में महिला की सिर कुचलकर हत्या

Fri, 10 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
पुष्पांजलि अपार्टमेंट के खंडहर मकान में शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा के कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव के पास स्थित पुष्पांजलि अपार्टमेंट के खंडहर मकान में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की ईंट से सिर कुचलकर और चेहरे पर प्रहार करके हत्या की गई है। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

पुष्पांजलि अपार्टमेंट के पास खंडहर मकान में लोग शौच के लिए जाते हैं। सुबह तकरीबन सात बजे लोग वहां गए तो महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव के पास एक बैग खुला हुआ पड़ा था। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि मृतक महिला की उम्र तकरीबन 35 साल है। वह लाल रंग का सलवार सूट पहने है। पैरों में पायल, गले में धागा और हाथों में कड़े भी हैं। उसके सिर पर ईंट से प्रहार किया गया। इसके बाद चेहरे पर भी वार किए गए हैं। खून से सनी ईंट भी मौके पर पड़ी मिली। उसे कब्जे में ले लिया है। महिला के बैग में कपड़ों के अलावा एक पर्चा मिला, जिस पर हाथरस का पता लिखा है। वहीं नौ मार्च की हाथरस से आगरा आईएसबीटी की टिकट भी मिली है। महिला बस से आगरा आई है। पुलिस को आशंका है कि महिला हाथरस की रहने वाली है। उसे किसी ने बहाने से कर्मयोगी एन्क्लेव बुलाया। यहां लाकर उसकी हत्या कर दी। बैग से पहचान संबंधी दस्तावेज भी चोरी कर लिए। मगर, महिला की फोटो मिल गई हैं। हाथरस पुलिस की मदद से महिला के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें