फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र के घर का कोई आपराधिक रिकार्ड नही

Fri, 10 Mar 2017 11:56 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों को असलहा सप्लाई करने के आरोप में बिधूना से उठाए गए युवक शैलेंद्र यादव के परिवार के बारे में स्थानीय पुलिस गुपचुप रिकार्ड खंगाल रही है। लेकिन न तो शैलेंद्र का कोई आपराधिक रिकार्ड निकला और न ही उसके परिवार का। वहीं इतने बड़े खुलासे से आस पड़ोस के लोग व शैलेंद्र के दोस्त भी सकते में हैं।
विज्ञापन

हथियार सप्लाई करने के आरोप में एटीएस ने शैलेंद्र को उसके घर से दबोच लिया था। उस समय उसके पिता फौजी रामपाल भी घर पर थे। रामपाल का कहना है कि उन्हें इस मामले में कुछ नही पता। एटीएस आई और दुर्घटना करने की बात कहकर ले गई थी। उनका बेटा आतंकियों की मदद नही कर सकता है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस भी चुपचाप रिकार्ड खंगाल रही है। हालांकि पुलिस वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि आपरेशन एटीएस चला रही है। पुलिस सूत्रोें की माने तो शैलेंद्र व उसके परिजनों का कोई आपराधिक इतिहास नही निकला है। शैलेंद्र के खिलाफ भी कोई मामला दर्ज नही है।

मिलने जाने तक से कतरा रहे लोग
अब हालत ये हैं कि शैलेंद्र के दोस्त या उनके पिता के साथी भी उनके घर जाने में कतरा रहे हैं। घर में शैलेंद्र के पिता, मां व भाई हैं। मगर वह भी बाहर नही निकल रहे हैं। यहां तक की भाई स्कूल तक नही जा रहा है।
विज्ञापन


बहन के ससुराली भी सकते में
चार मार्च को शैलेंद्र की बहन की शादी थी। शादी के बाद अचानक ही शैलेंद्र के आतंकियों से तार जुड़ने पर बहन के ससुराली भी सकते में हैं। ऐसे में घर में असमंजस की स्थिति बनी है। जबकि मां-बाप का अभी भी कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है।

दोस्त भी कुछ कहने से बच रहे
शैलेंद्र के दोस्त भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनके साथ पढ़ने वाले छात्रों से जब पूछा तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया। जब नाम न छापने की बात कही तो उन्होंने बस इतना बताया कि वह गुस्सैल तो था मगर आतंकियों से कनेक्शन होंगे ये कभी सोचा नही था।

सुबह पूजा पाठ भी करता था शैलेंद्र
शैलेंद्र की दिनचर्या में पूजा पाठ शामिल था। बताते हैं कि वह सुबह नहाने के बाद पूजा पाठ भी करता था। इसके बाद घर से निकलता था। ऐसे में किसी को ये नही लगता था कि शैलेंद्र इस तरह का काम करेगा।
विज्ञापन


असलहा फैक्ट्री पकड़ने को कवायद
असलहा फैक्ट्री पकड़ने को आज भी कवायद रही। जिले में कई जगह छापेमारी की गई। मगर अभी किसी तक एटीएस पहुंच नही पाई है।

और छापेमारी कर सकती है एटीएस
जिले में एटीएस अभी और छापेमारी कर सकती है। सूत्रों की मानें तो एटीएस का डेरा कई गांवों के आस पास है। जिसके चलते वह संदिग्धों पर नजर रखे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें