मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल की चौकी नवाटेढ़ा पर तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारने की कोशिश की। थाने में मौजूद सिपाहियों ने दरोगा की सर्विस रिवाल्वर छीन ली। जानकरी होने पर अधिकारियों ने दरोगा को इलाज कराने के लिए अवकाश पर भेज दिया है।
थाना बरनाहल में गुरुवार की सुबह 10 बजे थानाध्यक्ष संजेश कुमार सिंह ने नवाटेढ़ा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा विजय सिंह को बुलाया। थानाध्यक्ष ने कोर्ट से भेजे गए एक कागज की समयावधि खत्म हो जाने के बाद भी उसे समय से ऑफिस में जमा न करने पर दरोगा से नाराजगी जाहिर की।
बताते हैं इसके बाद दरोगा और थानाध्यक्ष में कहासुनी होने लगी। उत्तेजित होकर दरोगा ने थानाध्यक्ष के सामने ही अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर अपनी कनपटा पर लगाकर खुद को गोली मारने की कोशिश की। मौके पर मौजूद हैड मुहर्रिर बीएल शर्मा सहित अन्य सिपाहियों ने दरोगा से रिवाल्वर छीन ली।