फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत ईएमओ ने की  महिला मरीज से अभद्रता

Thu, 09 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर (ईएमओ) ने इमरजेंसी में भर्ती महिला मरीज से हद दर्जे की अभद्रता की। विरोध पर उसे मारने के लिए दौड़े। अन्य चिकित्सकों ने उसे रोका। बताया गया है कि उस समय ईएमओ नशे में था।
विज्ञापन

फीरोजाबाद की बादामी (35) पत्नी अंगद सिंह को गांव में झगड़े के दौरान सिर में चोट लगने पर मंगलवार देर रात इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह जूनियर डाक्टर ने सीटी स्कैन कराने को कहा। घरवाले सीटी स्कैन करा लाए। तभी वहां आए ईएमओ ने सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखी और कहा, तुमने अपने आप सिर में घाव को बढ़ा लिया है। आरोप है कि इसके बाद डाक्टर द्वारा दी गई पर्ची और रिपोर्ट फाड़ दी। महिला को गालियां दी। शोर सुनकर आसपास खड़े चिकित्सक और तीमारदार आ गए। विरोध पर तीमारदारों से धक्कामुक्की भी की। इसके बाद पीड़ित महिला को मारने के लिए दौड़े। अन्य डाक्टरों ने उन्हें रोका। जानकारी पर प्रमुख अधीक्षक भी आ गए।
विज्ञापन


पहले भी कर चुके हैं अभद्रता
ईएमओ इससे पहले भी शराब के नशे में मरीजों से अभद्रता कर चुके हैं। इनका नाम प्राचार्य कार्यालय में आगजनी की कोशिश में भी सामने आया था।


वर्जन
घटना शर्मनाक है। इनको कई बार हिदायत दी जा चुकी है। जांच कराई जाएगी। पीड़ित मरीज से शिकायत मांगी गई है।  
डा. एसके गर्ग, प्राचार्य, एसएन मेडिकल कालेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें