फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में दुष्कर्मः कच्छा-बनियान पहनकर ही बेटी के पीछे भागा हेडकांस्टेबल बाप

Tue, 27 Jun 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल मांट (मथुरा)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे की मांट टोल चौकी में तैनात हेडकांस्टेबल को बेटी से रेप के बाद होश ही नहीं रहा। सुबह जब उसकी बेटी चौकी से भाग निकली तो वह उसे पकड़ने के लिए कच्छा-बनियान पहनकर ही पीछे पड़ गया। हालांकि पीड़िता के पास पहुंचते ही उसका पति भी वहां आ गया। फिर दोनों ने उसकी जमकर धुनाई की। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एक्सप्रेसवे की मांट टोल चौकी में रेप का शिकार हुई पीड़िता ने रात में भी चंडीगढ़ में रहने वाले अपने पति को फोन कर अपने साथ हो रहे घटनाक्रम की जानकारी दे दी थी। इस पर उसका पति रात में ही चंडीगढ़ से चल दिया। 

इधर सुबह होते ही जैसे ही पीड़िता को मौका मिला तो वह चौकी से निकल भागी। एसएसपी के सामने पीड़िता ने बताया कि उसके चौकी से भागने की खबर जैसे ही उसके पिता का लगी तो कच्छा-बनियान पहने ही उसे पकड़ने के लिए पीछे-पीछे भागने लगा। हालांकि काफी दूर भागने के बाद भी वह उसे पकड़ नहीं पाया। 
विज्ञापन


इसी दौरान पीड़िता ने चौकी से दूर एक बंद कैंटीन में खुद को छिपा लिया। तब तक उसका पति भी वहां आ गया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पीड़िता और उसका पति ही आरोपी को पकड़र एसएसपी के पास ले गया। एसएसपी ने फौरन हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार करवा दिया। पीड़िता के पति से तहरीर मिलने के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें