फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में दुष्कर्मः पति से फोन पर बोली पीड़िता, बाप लूट रहा है मेरी इज्जत...

Tue, 27 Jun 2017 01:24 PM IST
टीम डिजिटल मांट (मथुरा)
विज्ञापन
rape demo
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे की मांट चौकी रात भर अपने कांस्टेबल पिता की हवस की शिकार बनी विवाहिता ने मदद के लिए चुपके से अपने पति को फोन किया। उसका पति चंडीगढ़ में था। रात में अचानक पत्नी के मुंह से ये सारी बातें सुनकर पति के भी होश उड़ गए। वह फौरन चंड़ीगढ़ से मथुरा के लिए चल दिया।  
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह एसएसपी के सामने पीड़िता ने बताया कि उसका हेड कांस्टेबल बाप चौकी में रात भर उसके जिस्म से खेलता रहा। उसने चीखने की कोशिश की तो आरोपी ने वहीं जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। डरी सहमी बेटी रात भर खुद को पैदा करने वाले बाप से ही बेआबरू होती रही। 

इसी दौरान अचानक उसका पिता बाहर गया तो उसने चंडीगढ़ में अपने पति को मदद के लिए फोन मिलाया। पीड़िता का पति चंडीगढ़ में निजी सुरक्षाकर्मी (पीएसओ) है। रात में पत्नी का फोन देखकर पति भी हड़बड़ा गया। इसके बाद जब उसकी पत्नी ने कहा कि मेरा बाप मेरी इज्जत से खेल रहा है तो यह सुनकर पति के होश ही उड़ गए। रोते-रोते पीड़िता ने सारी बात फोन पर ही पति को बता दी।  
विज्ञापन


इस पर पति रात में ही चंडीगढ़ से मथुरा के लिए चल दिया। तब पीड़िता चौकी में ही कैद रही। सुबह अचानक उसे मौका मिला और तो वह चौकी से भाग निकली। पीड़िता ने चौकी के पास ही बंद पड़े ढाबे में छुपकर खुद को बचाया। तब तक उसका पति भी वहां पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने पिता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें