फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली की शादी से पहले जीजा ने किया ये 'खेल'

Mon, 12 Jun 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
‌fraud with woman
विज्ञापन
ससुराल वालों को भरोसे में लेकर एक दामाद ने साली की शादी से पहले ऐसा खेल कर दिया कि ससुराल वाले रिपोर्ट दर्ज कराने को मजबूर हो गए। बात थाने पहुंची तो पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद निवासी महिला ने अपने दामाद पर आरोप लगाया कि उसके दामाद ने बेटी की शादी के लिए जमा किए गए करीब ढाई लाख रुपये हड़प लिए हैं। 29 जून को बेटी की बरात आनी है ऐसे में परिवार के सामने समस्या खड़ी हो गई है। सोमवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुरऊ शादीनगर निवासी दाताराम ने छोटी पुत्री की शादी तय की है। 25 जून को लगुन आनी है, वहीं 29 जून को बरात की तिथि तय हुई है। शादी में होने वाले खर्च के लिए कुछ दिन पूर्व वह थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी दामाद के पास पहुंचे। उसके माध्यम से करीब 2.30 लाख रुपये के पुराने जेवर बेच दिए। 
विज्ञापन


जब रुपये की बात आई तो दामाद ने घर चलकर देने को कह दिया। मगर अब रुपये देने से साफ मना कर दिया है। रुपये न मिलने से शादी का कार्यक्रम रुक गया है। वहीं परिवारीजन पुत्री की शादी को लेकर चिंतित हैं। सोमवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर दामाद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें